अगर आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो बुकिंग से जुड़ी यह खबर आपके काम की है। हाल के दिनों में सप्लाई और मांग को देखते हुए तेल कंपनियों ने रिफिल बुकिंग के बीच समय बढ़ाया था। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह अंतर 45 दिन और शहरी इलाकों में 25 दिन तक किया गया था। अब केंद्र सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 7 सितंबर से बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी है।
इस बदलाव के बाद शहरी उपभोक्ताओं की नजर अब सरकार के अगले फैसले पर है। सवाल है कि क्या शहरों में भी 25 दिन की लिमिट घटाकर 15 दिन की जाएगी? फिलहाल सरकार या तेल कंपनियों की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दरअसल, LPG की बुकिंग लिमिट तय करने के पीछे मांग और सप्लाई के अलावा कालाबाजारी रोकना भी एक अहम वजह होती है। इसी के चलते अलग-अलग समय पर बुकिंग के बीच अंतर में बदलाव किया जाता है।
वहीं, जिन घरों में सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, उनके लिए डबल बॉटल कनेक्शन यानी DBC एक विकल्प हो सकता है। जरूरत के मुताबिक 5 किलो का FTL सिलेंडर भी लिया जा सकता है।