भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. आज के समय में कभी भी किसी भी चीज की जरूरत हो, तो हम तुरंत ऑर्डर कर देते हैं और सामान मिनटों में घर पहुंच जाता है. अब वह दिन दूर नहीं, जब किचन में खाना पकाते वक्त अगर अचानक से गैस खत्म हो जाए, तो ऑनलाइन LPG सिलेंडर ऑर्डर करने का भी हमें ऑप्शन मिलेगा.
इसे हकीकत में बदलने के लिए देश की दिग्गज सरकारी तेल कंपनी HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हाथ मिलाया है. दोनों ने देश की पहली ऑन-डिमांड लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू करने का ऐलान कर दिया है. इसके जरिए जैसे आप रोजमर्रा की चीजें और राशन का सामान ऑनलाइन ऑर्डर देते हैं, ठीक उसी तरह से आगे आने वाले समय में Swiggy Instamart ऐप के जरिए ऑन-डिमांड LPG गैस सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे.