Wed, 09 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalवंदे मातरम पर सियासी संग्राम! फारूक अब्दुल्ला ने ग...
National

वंदे मातरम पर सियासी संग्राम! फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा गीत, कांग्रेस की आपत्ति पर BJP का पलटवार

वंदे मातरम पर सियासी संग्राम! फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा गीत, कांग्रेस की आपत्ति पर BJP का पलटवार

जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। समारोह में गीत के सभी छह छंद गाए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता करीब तीन मिनट तक सम्मान में खड़े रहे।

मामला तब गरमा गया जब कांग्रेस ने संपूर्ण वंदे मातरम के गायन पर आपत्ति जताई। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सहयोगी दलों को स्वतंत्रता सेनानियों की सोच और उनके फैसलों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के वही दो संस्करण गाए जाने चाहिए, जिन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनाया गया था।

कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे कांग्रेस के सहयोगी दल भी संपूर्ण वंदे मातरम के गायन में शामिल हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को इस पर आपत्ति है।

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी का ‘सेकुलरिज्म का नकाब’ उतर चुका है और उन्होंने कांग्रेस को ‘21वीं सदी की मुस्लिम लीग’ तक कह दिया।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव को तेज कर दिया है। अब नजर इस बात पर है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस इस मुद्दे पर कांग्रेस की आपत्ति को किस तरह देखती है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot