दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मंच पर बैठे हुए दीपके अचानक भावुक हो गए और रो पड़े. सीजेपी चीफ मंच पर भावुक होने का वीडियो सामने आया है.
इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे पीछे न हटें. यह आंदोलन और बड़ा होगा. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. मैं सभी से जंतर-मंतर आने की अपील करता हूं. हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को होने वाले अपने मार्च के साथ आगे बढ़ेंगे. अभिजीत दीपके जब मंच पर रो रहे थे तब उन्होंने अपनी आंखें पोछी और उनके दोस्त ने उन्हें गले लगाया और हिम्मत देने की कोशिश की.