Tue, 08 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमEntertainment‘बिग बॉस 20’ में दर्द बयां कर रो पड़ीं ईशा रिखी, स...
Entertainment

‘बिग बॉस 20’ में दर्द बयां कर रो पड़ीं ईशा रिखी, सलमान खान ने कहा- ‘मूव ऑन ईशा, मूव ऑन’

‘बिग बॉस 20’ में दर्द बयां कर रो पड़ीं ईशा रिखी, सलमान खान ने कहा- ‘मूव ऑन ईशा, मूव ऑन’

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही घर में इमोशंस और ड्रामा का दौर भी शुरू हो गया है। 6 सितंबर से शुरू हुए इस नए सीजन को एक बार फिर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो में कई चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, जिनमें पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम भी शामिल है।

बिग बॉस के मंच पर अपनी एंट्री के दौरान ईशा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने अपने टूटे भरोसे और रिश्ते के दर्द को बयां करते हुए कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि कब वह अपनी ही कहानी में ‘साइड कैरेक्टर’ बन गईं। हालांकि, ईशा ने यह भी कहा कि उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है और वह बिग बॉस के घर में आकर अपनी जिंदगी के उस दौर से बाहर निकलना चाहती हैं।

ईशा को भावुक होता देखकर सलमान खान ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि ब्रेकअप हर किसी की जिंदगी में होते हैं और अब वह दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने ईशा से साफ शब्दों में कहा—‘मूव ऑन ईशा, मूव ऑन।’

सलमान ने आगे समझाया कि जिस शख्स से वह जुड़ी थीं, वह भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है। ऐसे में ईशा को भी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए। सलमान की यह सलाह सुनकर ईशा भावुक नजर आईं।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot