इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म धमाल 4 का डंका बज रहा है. हालांकि अजय देवगन की इस फिल्म के आगे हॉलीवुड की एक हॉरर फिल्म भी मोर्चा संभाले हुए है. दरअसल हम बात कर रहे हैं 'ईविल डेड बर्न' की जो भारती बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने भारत में रिलीज के पांच दिनों में कितने करोड़ कमा डाले हैं?
'ईविल डेड बर्न' की पांच दिनों की कितनी हुई कमाई?
'ऑब्सेशन' और फिर 'बैकरूम्स' के बाद अब हॉलीवुड के एक और हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खूब दहशत फैला रही है. इस फिल्म को दर्शकों से ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की पांच दिनों की कमाई की बात करें तो इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 4.45 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 4.90 करोड़ का कारोबार किया. वहीं वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में भी मंदी देखी गई.
बता दें कि चौथे दिन यानी सोमवार को 'ईविल डेड बर्न' ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि मंगलवार को इसने फिर मामूली बढ़त दिखाई और 2.70 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस हॉरर फिल्म की भारत में पांच दिनों की नेट कमाई अब 17.45 करोड़ रुपये हो गई है.
पहले वीक में 25 करोड़ कमा सकती है 'ईविल डेड बर्न'
मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए, उम्मीद है कि यह हॉरर फिल्म भारत में अपने पहले हफ़्ते में लगभग 25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा छू लेगी, जो एक अच्छा आंकड़ा होगा. इसके बाद फिल्म कितना आगे जाएगी, यह इस बात पर डिपेंड करेगा कि यह क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के आने के बाद ये कैसा परफॉर्म कर पाती है. अब तक यह तय है कि फिल्म फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म (39 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ देगी और 'क्लीन हिट' का दर्जा हासिल कर लेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के आंकड़े तक पहुँच पाती है या नहीं.