Sat, 25 Jul 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
सरकार ने CJP की 2 मांगें मानीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही; कल फिर होगी निर्णायक बैठक पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी CJI सूर्यकांत ने CJP प्रदर्शन पर वायरल खबरों का किया खंडन, बोले- सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दाखिल ही नहीं हुई केंद्र से बातचीत के बाद CJP का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा' सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को नहीं मिलेगी ज़मानत काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में राहुल-प्रियंका-अखिलेश की अगुवाई ओवैसी ने दिखाया अतीत का आईना, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर उठाए बड़े सवाल दिल्ली में डबल प्रदर्शन! जंतर-मंतर पर CJP, शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन सरकार ने CJP की 2 मांगें मानीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही; कल फिर होगी निर्णायक बैठक पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी CJI सूर्यकांत ने CJP प्रदर्शन पर वायरल खबरों का किया खंडन, बोले- सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दाखिल ही नहीं हुई केंद्र से बातचीत के बाद CJP का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा' सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को नहीं मिलेगी ज़मानत काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में राहुल-प्रियंका-अखिलेश की अगुवाई ओवैसी ने दिखाया अतीत का आईना, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर उठाए बड़े सवाल दिल्ली में डबल प्रदर्शन! जंतर-मंतर पर CJP, शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalकांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी सख्त, सुरक्षा से ल...
National

कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी सख्त, सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक दिए कड़े निर्देश

कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी सख्त, सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक दिए कड़े निर्देश

श्रावण मास की कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यूपी सरकार सख्त हो गयी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक की. इस बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी साझा करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए.

यानि की योगी मॉडल के तहत निगरानी के साथ साथ अब अफवाहे फैलाने वालो पर भी शिकंजा कसा जाएगा. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और कांवड़ की ऊंचाई तय सीमा से अधिक न हो, जिससे यातायात प्रभावित न हो. इसके लिए कांवड़ समितियों, डीजे संचालकों और निर्माताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को गड्ढामुक्त करने, झाड़ियों की सफाई कराने और पूरे रास्ते पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों में पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, बिजली, साफ-सफाई और सात्विक भोजन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें यात्रा अवधि के दौरान बंद रहें और इसकी नियमित निगरानी की जाए. परिवहन विभाग को नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने, स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सूचना विभाग के सहयोग से स्वागत द्वार, होर्डिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. अब देखने वाली बात ये होगी की इतनी सुरक्षा, निगरानी और सभी तैयारी कितनी सफल साबित होती है.

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot