उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े कई लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सुरक्षित हैं।
91वें किलोमीटर के पास हुआ हादसा
यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि काफिले की पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कई लोग घायल, राहुल गांधी सुरक्षित
हादसे में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। राहुल गांधी को लेकर किसी चोट की सूचना नहीं है और उन्हें सुरक्षित बताया गया है।
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट जा रहे थे। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।