Mon, 26 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Sports › Hockey Asian Champions Trophy 2026: कल बांग्लादेश...
Sports

Hockey Asian Champions Trophy 2026: कल बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल

Hockey Asian Champions Trophy 2026: कल बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल

मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारत की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। गत चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की नजर एक बार फिर खिताब अपने नाम करने पर होगी।

27 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है और पांच बार खिताब जीत चुका है। पाकिस्तान ने दो बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार बांग्लादेश, चीन, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया भारत को चुनौती देंगे।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आयोजन स्थल पर सहमति नहीं बनने के बाद उसकी जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम लीग चरण में बाकी पांचों टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी।

  • 27 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश

  • 29 अक्टूबर: भारत बनाम चीन

  • 30 अक्टूबर: भारत बनाम जापान

  • 1 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया

  • 2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

4 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

टूर्नामेंट के लीग चरण के मुकाबले जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाने हैं। वहीं, फाइनल मुकाबला 4 नवंबर को मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। सभी टीमों की कोशिश लीग चरण में बेहतर प्रदर्शन कर खिताबी मुकाबले तक पहुंचने की होगी।

भारतीय हॉकी टीम का स्क्वाड

गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर्स: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर्स: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह

रिजर्व खिलाड़ी: विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह

भारतीय टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाते हुए टीम इंडिया मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot